भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. यादव का निधन छत्तीसगढ़ के साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक कलाओं और पारम्परिक विरासत को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अनुकरणीय कार्य किया। एक समर्पित शिक्षक, चिंतक और समाजसेवी के रूप में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। श्री देव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, उनके शिष्यों और प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।










Leave A Comment