निगम जोन 6 महाराजबंध और भाठागांव तालाब में विशेष सफाई अभियान
रायपुर. नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 6 अंतर्गत संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महाराजबंध तालाब एवं भाठागांव तालाब सहित आसपास के क्षेत्रों में समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित सफाई अमले को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए, जिसके परिपालन में संबंधित स्थलों पर विशेष साफ - सफाई अभियान चलाकर कचरा, गंदगी एवं जमा अपशिष्ट का समुचित निष्पादन कराया गया। साथ ही तालाब के आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर आवश्कतानुसार चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, ताकि दुर्गंध एवं गंदगी की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
इसके अतिरिक्त महाराजबंध तालाब में मछलियों की मृत्यु एवं दुर्गंध उत्पन्न होने के कारणों की जांच हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक परीक्षण एवं निराकरणात्मक कार्रवाई किए जाने की पहल की जा रही है, ताकि समस्या के वास्तविक कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान हेतु सुनिश्चित कार्रवाई की जा सके।
इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त स्थलों कि निगरानी करते हुए तालाबों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित न हो तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।










Leave A Comment