बॉलीवुड की इन 12 एक्ट्रेस ने सफल बिजनेसमैन को बनाया अपना जीवनसाथी
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपना जीवनसाथी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया से चुना। आज उनकी संपत्ति करोड़ों की है। आज जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में .....
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई, 2018 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। आनंद एक इंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं। इस कपल की कुल संपत्ति करीब 4733 करोड़ रुपये है।
रानी मुखर्जी
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल, 2014 को फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की। दोनों एक बच्ची आदिरा के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 9 दिसंबर, 2015 को हुआ था। रानी और आदित्य की कुल संपत्ति लगभग 6,500 करोड़ रुपये है।
ईशा देओल
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी से 2012 में शादी की थी। भरत हीरा व्यापारी हैं। दोनों राध्या और मिराया के माता-पिता हैं। इनकी कुल संपत्ति करीब 136 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने 22 फरवरी, 2004 को फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- रणबीरवर्धन और राशा। इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 47 करोड़ रुपये आंकी गई है।
जूही चावला
बॉलीवुड की एक्ट्रेस जूही चावला ने दिसंबर 1995 में मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधी। दोनों जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता के माता-पिता हैं। जूही और जय की कुल संपत्ति करीब 254 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आसीन
'गजनी' एक्ट्रेस असिन थोट्टुमकल ने 19 जनवरी, 2016 को माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी की। दोनों ने अक्टूबर 2017 में दो बच्चियों का स्वागत किया। असिन और राहुल की कुल संपत्ति लगभग 1460 करोड़ रुपये है।
आयशा टाकिया
'वांटेड' एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने 1 मार्च 2009 को एक मेगा होटल व्यवसायी फरहान आजमी से शादी की। उनकी कुल संपत्ति लगभग 72 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अमृता अरोड़ा
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने 4 मार्च 2009 को एक बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की। इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 87 करोड़ रुपये है।
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रियाई पीटर हाग से शादी की, जो दुबई और सिंगापुर में होटल चैंस के मालिक हैं। सेलिना तीन लड़कों की मां है और अपने पति के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। सेलिना और पीटर की कुल संपत्ति करीब 167 करोड़ बताई जा रही है।
पद्मिनी कोहलापुरे
पद्मिनी कोहलापुरे ने 14 अगस्त 1986 को निर्माता टूटू शर्मा से शादी की। दोनों प्रियांक शर्मा के माता-पिता हैं। पद्मिनी और टूटू की कुल संपत्ति करीब 12,302 करोड़ रुपये आंकी गई है।
सना खान
टीवी एक्ट्रेस सना खान ने 19 नवंबर, 2020 को मुफ्ती अनस सैयद से शादी की। इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 73 करोड़ रुपये बताई गई है।
गायत्री जोशी
मॉडल से एक्ट्रेस बनी गायत्री जोशी ने 27 अगस्त 2005 को विकास ओबेरॉय से शादी की। इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 13,187 करोड़ रुपये है।
Leave A Comment