मुंबई में ही होगी रणबीर और आलिया की शादी !
मुंबई। कटरीना कैफ-विक्की कौशल और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादियों के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार किया जा रहा है। इस शादी को लेकर पिछले एक साल से खबरें आ रही हैं लेकिन इन दोनों कलाकारों ने अभी तक शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा था कि ये दोनों कलाकार मुंबई में ही शादी कर सकते हैं।
खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल की शुरुआत में ही सात फेरे ले सकते हैं। इन दोनों ने मुंबई से बाहर जाकर शादी करने की जगह शहर में ही सात फेरे लेने का फैसला किया है। दोनों कलाकारों ने यह फैसला अपने परिवारवालों के लिए लिया है। खबरों की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे। ये दोनों मुंबई में ही शादी रचाएंगे। दोनों कलाकार अपने परिवारवालों की उपस्थिति में सात फेरे लेंगे। दोनों ने बिग फैट वेडिंग नहीं करने का मन बनाया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक क्लोज सेरेमनी में शादी करेंगे।
दरअसल आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं और रणबीर कपूर के ताऊ रणधीर कपूर की हालत भी ठीक नहीं है। इसी कारण इन दोनों ने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने ताज लैंड एंड में शादी रचाने का फैसला किया है और सारी चीजें फाइनल कर ली गई हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अपने लिए एक नया घर भी बनवा रहे हैं, जिसमें वो शादी के बाद आलिया के साथ रहेंगे।
Leave A Comment