ब्रेकिंग न्यूज़

सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान को मिली छुट्टी...!

मुंबई। बिना विष वाले सांप के काटने पर अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता सलमान खान को रविवार को छुट्टी मिल गई, जिससे वह ‘‘बेहद खुश हैं और उनका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक'' है। एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार अभिनेता की करीबी पारिवारिक मित्र एवं अभिनेत्री बीना काक ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप एक फार्म हाउस में शनिवार रात को एक सांप ने सलमान के हाथ में काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘‘सलमान को बीती रात सांप ने काटा और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। उन्हें छह घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वह घर आ गए हैं और स्वस्थ हैं।'' खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में लौट आए हैं, जहां वह सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। काक ने खान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया?', ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बाद में शाम को अभिनेता के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट को इंस्टाग्राम पर साझा किया। काक ने खान के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और साथ में लिखा, ‘‘कल जन्मदिन है, सबकुछ कुशल मंगल है और सब खुश हैं, आज आप बिल्कुल स्वस्थ हैं। परिवार के साथ देखकर खुश हूं। मैं उन्हें ‘खुदा की नेमत' कहूंगी। सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।'' खान को हाल में फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में बड़े पर्दे पर देखा गया था। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी। वह कलर्स चैनल पर प्रसारित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस' में मेजबान के रूप में भी नजर आते हैं और उनकी फिल्म ‘टाइगर 3' के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english