शाही परिवार से ताल्लुक रखती है अभिनेत्री सागरिका घाटगे, क्रिकेटर जहीर से शादी के बाद अभिनय से बना ली दूरी
मुंबई। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' की हॉकी खिलाड़ी प्रीति सभरवाल ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। ये लड़की थी एक्ट्रेस सागरिका घाटके। आज वे अपना जन्मदिन मना रही हैं।
'चक दे इंडिया' सागरिका की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद भी सागरिका कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूर बना ली।
फिल्म चक दे इंडिया में तो सागरिका ने हॉकी प्लेयर की किरदार निभाया ही था और दमदार तरीके से अपना रोल प्ले किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में भी सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी खिलाड़ी रही हैं।
सागरिका घाटगे अभिनेता विजयेंद्र घाटगे की बेटी हैं, जो हिंदी फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्ती हैं। विजयेंद्र ने कई फिल्मों में काम किया । सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। इस तरह से सागरिका घाटगे शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
जब सागरिका घाटगे कॉलेज में पढ़ रही थी, तभी से उन्हें विज्ञापन में अभिनय करने के लिए कई प्रस्ताव मिलने लगे थे, लेकिन उनके पिता ने पढ़ाई की वजह से काम करने के लिए लिए मना कर दिया। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं करने के बाद सागरिका ने अपना करियर शुरू किया।
सागरिका ने भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ 2017 में शादी की। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बाद में वे दोनों युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर साथ पहुंचे थे। उसके बाद से ही उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं।
Leave A Comment