स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में, आईसीयू में कराया गया भर्ती
मुंबई। मशहूर गायिका स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। परिवार का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन उम्र के लिहाज से ऐहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है।
92 वर्षीय लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। लता मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 92वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं आई थीं। लता जी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं, जहां वो अक्सर अपने फैंस के लिए पुरानी तस्वीरें और दिलचस्प किस्से शेयर करती नजऱ आती हैं। अपने ट्वीटर अकाउंट पर उन्होंने पिछली बार 4 जनवरी को एक पोस्ट की थीं। भारत रत्न लता मंगेशकर पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
Leave A Comment