प्रियंका- निक के घर आया नन्हा मेहमान.. सरोगेसी से बने माता-पिता
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने 'द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।" इसके बाद प्रियंका ने कहा, "मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती।"
प्रियंका और निक के घर आई खुशखबरी से उनके परिवार, फैंस और करीबी बेहद खुश हैं।
Leave A Comment