प्री मैच्योर है प्रियंका का बच्चा... अभिनेत्री ने इसलिए लिया सरोगेसी का सहारा
मुुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले शुक्रवार को ऐलान किया कि वो और निक जोनस सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का जेंडर नहीं बताया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को बेटी हुई है। अब इस सरोगेसी से बच्चा पैदा करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर कई सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ''प्रियंका को कोई भी फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, लेकिन वो अब 39 साल ही हैं और उनके लिए ये आसान नहीं होता। वहीं उनके बिजी वर्किंग शेड्यूल की वजह से ये और भी मुश्किल हो जाता, दोनों का साथ रहने का वक्त भी काफी कम है। ऐसे में प्रियंका और निक ने सरोगेसी का रास्ता चुना।'' रिपोर्ट के अनुसार ''निक और प्रियंका, महिला से एक एजेंसी की मदद से मिले और महिला की ये पांचवी सरोगेसी है। कपल उनसे मिला और उन्हें वो अच्छी लगी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है।''
खबरों के अनुसार प्रियंका और निक का बच्चा 12 हफ्ते पहले ही जन्मा है जबकि डिलीवरी डेट अप्रैल की थी। बच्चे का जन्म 15 जनवरी को साउथर्न कैलिफोर्निया में हुआ था और फिलहाल बच्चे को अस्पताल में ही एडमिट किया गया है। पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर ही प्रियंका निक इस बच्चे को अपने घर ला सकेंगे। अब देखना ये है कि प्रियंका इस बात का खुलासा कब करती हैं कि उनकी बेटी हुई है या बेटा।
-----------------
Leave A Comment