अब इमरान खान ने पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने का लिया फैसला
मुंबई। बॉलीवुड की एक और जोड़ी तलाक की करार पर पहुंच गई है। अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी के बाद अब इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक अलग होने जा रहे हैं।
अभिनेता इमरान खान लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। अपनी फिल्म और करियर के अलावा एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। बीते कई समय से अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच बढ़ती दूरियां सबके सामने आ रही थी।
खबरों की मानें तो एक्टर ने अपनी पत्नी अवंतिका मलिक के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों ही लंबे समय से एक- दूसरे से अलग रह रहे थे। दरअसल, बीते कई समय से इमरान खान के पत्नी अवंतिका मलिक के साथ रिश्ते खराब चल रहे थे। दोनों के बीच दूरियां इस हद तक बढ़ गई थी कि यह कपल बीते कुछ साल से अलग ही रह रहे थे। ऐसे में अब दोनों ने इस रिश्ते का अंत करने का फैसला कर लिया।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इमरान खान बीते कई समय से फिल्मों और इंडस्ट्री के गायब चल रहे हैं। इंडस्ट्री में काम ना मिल पाने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पैसों की तंगी के चलते इमरान और अवंतिका के बीच झगड़े शुरू हो गए, जिसका असर उनकी बेटी पर पडऩे लगा था। दोनों के परिवार ने उनके इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी समाधान ना निकले पर अवंतिका अपनी बेटी के साथ पिता के घर पर ही रह रही हैं।
गौरतलब है कि इमरान ने लंबे अफेयर के बाद साल 2011 में अवंतिका मलिक के साथ शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में यह कपल एक बेटी इमारा के पेरेंट्स बने। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई। बाद में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट इस हद तक बढ़ गई कि साल 2019 में अवंतिका इमरान से अलग अपने माता-पिता के घर चली गईं।
Leave A Comment