शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता का निधन, एक्टर विजय कृष्णा ने 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नई दिल्ली। पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है और जश्न में डूबा है. वहीं, सिनेमा के गलियारों से दुखद खबर सामने आई है।. दरअसल, दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का निधन हो गया है। फिल्म 'देवदास' में शाहरुख खान का पिता का रोल करने वाले वेटरन एक्टर विजय कृष्णा ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.। हालांकि, उनके निधन के वजह सामने नहीं आई है.। उनके निधन के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. । वहीं, विजय कृष्णा के दुनिया से अलविदा कहने पर सितारे दुख व्यक्त कर रहे हैं.। उनकी बेहतरीन अदाकारी से कायल हुए फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं.।
विजय कृष्णा के निधन पर पॉपुलर एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।. लिलेट दुबे ने अपने पोस्ट में विजय कृष्णा के निधन पर दुख जताया है. । विजय कृष्णा फिल्मों के अलावा थिएटर के चर्चित अभिनेता थे। उन्होंने साल 2004 में इंग्लिश ड्राम फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' में काम किया था और इसकी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' को इंग्लिश में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था।. विजय कृष्णा ने साल 2002 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवदास' में काम किया था.। उन्होंने शाहरुख खान के पिता का रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने कई मूवीज में काम किया था।
विजय कृष्णा एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट होने के साथ ही एनवायरमेंटलिस्ट थे। विजय कृष्णा गोदरेज परिवार के बिजनेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं। दिवंगत अभिनेता के परिवार में पत्नी स्मिता कृष्णा और बेटी नायरिका होल्कर हैं ।

.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment