प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे अक्षय कुमार !! दीवाली के मौके पर किया ऐलान
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार हैं। सबसे बैंकेबल स्टार्स होने की वजह से निर्माताओं की भी पहली पसंद अक्षय कुमार ही रहते हैं। दीवाली के मौके पर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दीवाली के दिन अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है।
एक्टर जल्दी ही अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म राम सेतु में दिखाई देने वाले हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म का धमाकेदार फस्र्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जारी किए गए 2 पोस्टर्स में अक्षय कुमार एक आम आदमी की तरह दिख रहे हैं, लेकिन उनके पीछे बैक ग्राउंड में प्रभु श्रीराम का पोस्टर दिखाई दे रहा है।
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा है, इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढिय़ों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।
इस फिल्म को अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी है। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एक्टर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसी के साथ इस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया है। अभी जब फैंस इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में ही बिजी हैं तब अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर फैंस का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया है।
Leave A Comment