दिनभर में कब पीना चाहिए गर्म पानी
गुनगुना पानी शरीर को फिट रखने में काफी हद तक मदद कर सकता है। फिटनेस फ्रीक और सेलिब्रिटीज भी इस बात को मानते हैं और फैंस को भी हेल्दी रहने की टिप्स शेयर करते रहते हैं। गुनगुना पानी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है। लेकिन क्या आपको इसे पीना का सही समय पता है? ज्यादातर लोग गर्म पानी पीने का सही समय नहीं जानते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में जानते हैं गर्म पानी पीने का सही समय और रोजाना पीने के कुछ जबरदस्त फायदे।
कब है गर्म पानी पीने का सही समय?
वैसे तो आप दिनभर में कभी भी गर्म पानी पी सकते हैं, लेकिन गर्म पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह उठते ही, सोने से ठीक पहले और खाने से पहले है। सुबह गर्म पानी पीने से पाचन और हाइड्रेशन में मदद मिल सकती है। हालांकि गर्म पानी पीते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे पानी का तापमान आपके लिए आरामदायक होना चाहिए, बहुत ज्यादा गर्म पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा आप अपने गर्म पानी में स्वाद भी मिला सकते हैं। जैसे शहद और नींबू का रस, दालचीनी का टुकड़ा, सौंफ वगैराह, ये सभी चीजें मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती हैं। इसी के साथ खाने से कम से कम 30 मिनट पहले या बाद में गर्म पानी पीना अच्छा माना जाता है।
गर्म पानी पीने के फायदे?
1) गर्म पानी पीने से पाचन में सुधार होता है। इसके अलावा गर्म पानी पीना कब्ज की शुरुआत को रोकने में फायदेमंद हो सकता है।
2) गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है, जिससे कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।
3) पर्याप्त पानी पीने से आराम और खुशी महसूस करने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी तनाव से राहत और बॉडी को रिलेक्स करने में मदद कर सकते हैं।
4) सुबह गर्म पानी पीने से आपके पाचन तंत्र को जगाने और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
Leave A Comment