ब्रेकिंग न्यूज़

 नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 चारों निकायों के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

 दुर्ग /नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत जिला दुर्ग के नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा एवं नगर पालिका परिषद जामुल के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को पार्षद पद के निर्वाचन के लिए वार्डवार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) के आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई के लिए नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्रीमती लीना कोसम (भा.प्र.से.) को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पांच सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। इनमें तहसीलदार भिलाई-03 श्री रवि विश्वकर्मा को वार्ड क्रमांक 1 से 14, नायब तहसीलदार दुर्ग श्री ढालसिंह बिसेन को वार्ड क्रमांक 15 से 28, अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई श्री डिकेश्वर कुमार साहू को वार्ड क्रमांक 29 से 42, तहसीलदार बोरी श्री कोमल सिंह धुर्वे को वार्ड क्रमांक 43 से 56 तथा अतिरिक्त तहसीलदार धमधा श्री योगेश सिंह राजपूत को वार्ड क्रमांक 57 से 70 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
इसी प्रकार नगर पालिक निगम रिसाली के लिए जिला कार्यालय दुर्ग अपर कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार पाटन श्री अब्दुल वसीम सिद्दीकी को वार्ड क्रमांक 1 से 13, नायब तहसीलदार दुर्ग श्री वसुमित्र दीवान को वार्ड क्रमांक 14 से 26 तथा नायब तहसीलदार बोरी श्री रमाकांत पटेल को वार्ड क्रमांक 27 से 40 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के लिए नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए तहसीलदार अहिवारा श्री राधेश्याम वर्मा को वार्ड क्रमांक 1 से 13, नायब तहसीलदार अहिवारा श्री भूपेन्द्र कुमार नेताम को वार्ड क्रमांक 14 से 26 तथा नायब तहसीलदार भिलाई-03 श्री कुन्दन लाल शर्मा को वार्ड क्रमांक 27 से 40 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका परिषद जामुल के लिए नगर निगम भिलाई-चरोदा आयुक्त श्री एस.के. सुंदरानी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पंचायत धमधा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित साहू को वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा नगर पालिका परिषद जामुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रमाकांत साहू को वार्ड क्रमांक 11 से 20 के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति से निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक विहित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रतिदिन प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में स्थानीय निर्वाचन शाखा दुर्ग को अनिवार्यतः भेजेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english