कोयला खदान में पानी भरने से 21 खनिक फंसे
बीजिंग । चीन के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक कोयला खदान में बाढ़ का पानी भरने से 21 खनिक फंस गए। शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि शिंजियांग क्षेत्र की हुतुबी काउंटी स्थित खदान में शनिवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर पानी भर गया, जिससे वहां काम कर रहे खनिक फंस गए। बचावकर्ता इन खनिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और आठ लोगों को बचा लिया गया है। चीन की खदानों में सुरक्षा के अभाव के कारण विस्फोट और गैस लीक की घटनाएं भी अकसर होती रहती हैं।
-File photo











Leave A Comment