हाथों से लहसुन की महक दूर करने के लिए ट्राई करें यह तरीका
खाना बनाने के शौकीन लोग हमेशा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। खासकर खाना बनाने के शॉर्टकट उन्हें बेहद पसंद आते हैं। आप भी अगर खाना बनाना पसंद करते हैं, तो आपको कुछ कुकिंग टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। इससे आपका खाना न सिर्फ टेस्टी बनेगा बल्कि जल्दी भी बनकर तैयार हो जाएगा। इन स्मार्ट कुकिंग टिप्स को अपनी डेली लाइफ में जरूर यूज करें। आइए, जानते हैं कुछ स्मार्ट कुकिंग टिप्स-
स्वादिष्ट पराठे
हमेशा आलू के पराठे बनाना जरूरी नहीं है बल्कि आप अगर सादे पराठे भी बनाते हैं, तो इसमें आलू को घिसकर डाल दें। इससे किसी भी पराठों का स्वाद बढ़ जाएगा।
मट्टी को बनाएं क्रिस्पी
मट्टी को ज्यादा क्रिप्सी बनाने के लिए इसे दूध और घी के साथ गूंदें। इसका स्वाद बढ़ जाएगा। साथ ही अगर आप कसूरी मेथी डाल देते हैं, तो फिर स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
लहसुन की महक
आपने अगर लहसुन के छिलके उतारे हैं, तो इसके बाद बदबू आपके हाथ से नहीं जा रही है। तो हथेली में थोड़ा-सा नमक लेकर इसमें पानी डालकर रगड़ लें। इससे लहसुन की बदबू निकल जाएगी।
पालक की स्वादिष्ट सब्जी
पालक की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए इसमें एक चम्मच चीनी डाल दें। इससे पालक की सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है। इससे स्वाद के साथ इसका रंग भी बरकरार रहेगा।
खीर को हेल्दी कैसे बनाएं
खीर को हेल्दी बनाने के लिए आप इसे चीनी की बजाय गुड़ में बनाएं। गुड़ वाली खीर का स्वाद भी अच्छा लगता है और साथ ही यह बहुत ज्यादा हेल्दी भी होती है।
Leave A Comment