पुलिसकर्मी से चेन छीनकर निगल गई महिला
शेखपुरा | बिहार के शेखपुरा जिला दीवानी अदालत परिसर में मंगलवार को एक महिला एक महिला पुलिसकर्मी के गले से सोने की चेन छीनकर निगल गई। यह अजीब घटना उस समय हुई जब महिला पुलिसकर्मी उक्त महिला एवं उसके पति के बीच हाथापाई में बीच-बचाव कर रही थी। विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि शेखपुरा थाना अंतर्गत अहियापुर गांव की सरोज देवी दहेज उत्पीड़न के एक मामले में अपने पति निरंजन कुमार के खिलाफ अपर जिला न्यायधीश (प्रथम) की अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए पेश हुई थी। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच हाथापाई के दौरान बीच-बचाव के क्रम में वह चोटिल हो गए। उन्होंने बताया कि गवाही देने के बाद उक्त महिला अदालत के बरामदे में अपने पति के साथ हाथापाई करने लगी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अदालत परिसर में तैनात महिला पुलिसकर्मी वंदना कुमारी ने बीच-बचाव करने आयी और सरोज उनसे भी उलझ गई और उनके गले से सोने की चेन छीनकर अपने मुंह में ले लिया और उसे निगल लिया। उन्होंने बताया कि सोने की चेन निगलने के बाद उक्त महिला को शल्यक्रिया के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सरोज को मानसिक रूप से अस्वस्थ मानकर पुलिस ने उसके खिलाफ इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment