लूटपाट के मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति 32 साल बाद गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय बोरीवली में 32 साल पहले दर्ज लूटपाट के एक मामले में वांछित 73 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोरीवली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पड़ोसी भायंदर से गिरफ्तार किया गया जहां वह रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसे शहर की डिंडोशी अदालत ने भगोड़ा आरोपी घोषित कर दिया था और पुलिस को उसे अदालत में पेश करने के लिए कहा था। लूटपाट की यह घटना 1990 में हुई थी। अधिकारी ने बताया कि उसे अब 392 (लूटपाट), 397 (डकैती), 120-बी (साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। file photo


.jpg)





.jpg)

Leave A Comment