मछुआरों के हाथ आई 8 सौ किलो की मछली- बिकी 50 हजार रुपए में
भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल और ओडि़शा की सीमा पर बंगाल के दीघा तट से मछुआरों के एक समूह ने लगभग 800 किलोग्राम वजनी मछली पकड़ी गई। इसे स्थानीय लोग शंकर मछली कहते हैं। यह मछली करीब 8 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी थी। एक मछली व्यापार करने वाली कंपनी को यह विशाल मछली 50 हजार रुपये में बेची गई।
दीघा के पास ओडिशा के उदयपुर समुद्र तट से 8 किमी दूर मंगलवार को यह मछली पकड़ में आई है। तटीय शहर के मछुआरों का कहना है कि यह अब तक की सबसे भारी मछली है। यह मछली मांटा रे मछली की तरह दिखती है। यह मछली हाथी के कान जैसी होती है। शंकर मछली पूर्वी भारत के सभी रे मछलियों का एक सामान्य नाम है। शंकर मछली बंगाल में व्यापक रूप से खाई जाती है।
दीघा में विशाल मछली को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए। वेस्ट बंगाल यूनाइटेड फिशमैन एसोसिएशन के डायरेक्टर पिनाकी रंजनकर ने बताया कि इस मछली का वजन लगभग 8 सौ किलो है। जब यह मछली जाल में पकड़ में आई तो उसे देखकर मछुवारे आश्चर्य में पड़ गए। इस वर्ष मार्च में दीघा तट से मछुआरों द्वारा लगभग 300 किलोग्राम वजन वाले विशाल मंटा रे को पकड़ा गया था। लेकिन इस बार उससे भी वजनी मछली मछुवारों ने पकड़ी है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति की मछली कभी-कभी 7 से 8 फीट लंबी और 2 हजार किलो तक मिलती है।
Leave A Comment