सैम मेंडेस की फिल्म 'द बीटल्स' में फरहान अख्तर रवि शंकर का किरदार निभाएंगे
नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता सैम मेंडेस की आगामी चार कड़ियों वाली फिल्म श्रृंखला में अभिनेता फरहान अख्तर सितार वादक रवि शंकर की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 'द बीटल्स' पर आधारित है जो अप्रैल 2028 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
सोनी पिक्चर्स ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से अख्तर के फिल्म का हिस्सा होने की खबर साझा की। स्टूडियो ने पोस्ट किया, "सैम मेंडेस द्वारा निर्देशित 'द बीटल्स - ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' के लिए नए कलाकारों की घोषणा की गई है। फरहान अख्तर रवि शंकर की भूमिका में, लूसी बॉयटन जेन एशर की भूमिका में, मॉर्फिड क्लार्क सिंथिया (पॉवेल) लेनन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में हैरी लॉटी, स्टुअर्ट सट्क्लिफ़ की भूमिका निभाएंगे। अप्रैल 2028 में सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित होगी।" यह चार फिल्मों की श्रृंखला दिग्गज ब्रिटिश बैंड की कहानी बयां करती है, जिसमें हर फिल्म बीटल्स के किसी एक सदस्य के नजरिए से बताई गई है।

.jpg)





.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment