मुंबई हवाई अड्डे पर छह यात्रियों के पास से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त
मुंबई. सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन महिलाओं सहित छह विदेशियों के पास से 1.98 करोड़ रुपये मूल्य का 3.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। माले से आने वाले यात्रियों के शरीर में सोना छिपा हुआ पाया गया।
जांच में पता चला कि ये छह यात्री श्रीलंका के रहने वाले है। वे 18 मई को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया, लेकिन सोना सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।






.jpeg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment