ब्रेकिंग न्यूज़

 दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने अपनी जान दे दी  !

 जींद (हरियाणा)। हरियाणा में जींद के रामकली गांव में एक महिला ने कथित रूप से मकान की छत से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रामकली गांव के दीपक की पत्नी मोनिका ने संदिग्ध हालत में मकान की छत से छलांग लगा दी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिक के भाई और चंद्रपाल गांव के निवासी जोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मोनिका की शादी दिसंबर 2016 मे रामकली गांव के दीपक के साथ हुई थी।  भाई ने आरोप लगाया शादी के बाद से ससुराल वाले मोनिका को दहेज के लिए तंग कर रहे थे जिसका मामला अदालत में चल रहा है। जोनी का कहना है कि लगभग एक माह पहले दीपक मोनिका को अपने साथ ले आया। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने दहेज उत्पीडऩ से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने जोनी की शिकायत पर आरोपी पति दीपक, आरोपी जेठ संदीप, आरोपी जेठानी शिमला, आरोपी ससुर राजबीर के खिलाफ देहज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा मायका पक्ष को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  (सांकेतिक फोटो।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english