ब्रेकिंग न्यूज़

फल व्यवसायी सोहन के लिए पीएम स्वनिधि योजना कोरोना संक्रमण काल में बनी सहारा

-- अब दो ठेलों में फल व्यवसाय करके कर रहे  उतरोत्तर तरक्की, पीएम स्वनिधि योजना और रायपुर नगर पालिक निगम के प्रति व्यक्त किया हार्दिक आभार
रायपुर/ राजधानी शहर रायपुर के ब्रम्हदेईपारा खमतराई के निवासी फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू और उनके परिवार के लिए पीएम स्वनिधि योजना कोरोना संक्रमण काल में सहारा बनी। 
फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान परिवार के भरण-पोषण में काफी कठिनाई हुई । तब आर्थिक स्थिति के कारण दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी मुश्किल हो गया था, ऐसे समय में शासन की योजना पीएम स्वनिधि का रायपुर नगर पालिक निगम के द्वारा आवेदन जमा कराया गया। 
पीएम स्वनीधि योजना अंतर्गत रूपये 10000/- राशि का ऋण प्राप्त हुआ एवं समय पर ऋण की अदायगी उनके द्वारा की गयी, जिससे उन्हें द्वितीय चरण का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होने अपने व्यवसाय में वृद्धि करते हुए एक और ठेला क्रय कर लिया और इस तरह से वो वर्तमान में दो ठेले में फल का व्यवसाय कर रहे हैँ तथा उतरोत्तर तरक्की कर रहे हैँ । 
फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू ने कहा कि अब वे राशि 50000/- का ऋण प्राप्त कर फल व्यवसाय के क्षेत्र में और आगे बढना चाहते हैँ । फल व्यवसायी श्री सोहन लाल साहू ने स्वनिधि योजना और रायपुर नगर पालिक निगम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english