कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के मनुष्यों पर दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली
नई दिल्ली। भारतीय औषधि महानियंत्रक - डीसीजीआई ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ऑस्ट्रा जेनेका कोविड टीके- कोवीशील्ड के दूसरे और तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण की अनुमति दे दी है। इससे देश में आम जनता के लिए कोविड का टीका जल्दी लाने में मदद मिलेगी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड से होने वाली मृत्युदर- सीएफआर में लगातार सुधार हो रहा है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में यह अभी भी सबसे कम है। सीएफआर आज घटकर दो दशमलव एक-एक प्रतिशत पर पहुंच गया।
मंत्रालय के अनुसार कोविड से निपटने के लिए बनाई गई रणनीति में संक्रमण का शुरूआती स्तर पर पता लगाने और उच्च जोखिम वाली आबादी की प्राथमिकता के आधार पर देखभाल पर पर जोर दिया गया है। जिससे स्वस्थ होने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 40 हजार पांच सौ 74 से अधिक लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 11 लाख 86 हजार दो सौ तीन हो गई है। कोविड के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 65 दशमलव सात-सात प्रतिशत पर पहुंच गई है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के ठीक होने से संक्रमित लोगों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है। पांच लाख 79 हजार लोगों का उपचार किया जा रहा है।
----








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment