सेवा भुगतान के लिए आधार चेहरा प्रमाणीकरण के जरिये लेनदेन इस वर्ष मई में सर्वाधिक एक करोड़ छह लाख से अधिक दर्ज किया गया
नई दिल्ली। सेवाओं के लिए आधार आधारित चेहरा प्रमाणीकरण लेनदेन इस वर्ष मई में एक करोड़ छह लाख के उच्चतम स्तर को पार कर गया है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि एक करोड़ से अधिक फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन दर्ज करने वाला यह लगातार दूसरा महीना है। यह सुविधा अक्टूबर 2021 में शुरू की गई थी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के चेहरा प्रमाणीकरण को अब राज्य सरकार के विभागों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कुछ बैंकों सहित 47 संस्थाएं उपयोग कर रही हैं। ये वरिष्ठ नागरिकों और उन सभी लोगों की मदद कर रहा है जिनके फिंगरप्रिंट या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। मंत्रालय ने कहा है कि इसका उपयोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पंजीकृत करने और पेंशनभोगियों के घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए किया जा रहा है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment