ट्रेन से गिरकर पिता-पुत्री की मौत
जयपुर. राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक ट्रेन में चढ़ते समय अपनी पांच साल की बच्ची को गिरने से बचाने के प्रयास में ट्रेन से नीचे गिरकर पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी। आबूरोड राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हेडकांस्टेबल देवाराम देवासी ने बताया कि भीमाराव (35) अपनी पत्नी और दो जुड़वां बच्चियों के साथ आबूरोड से फालना जाने के लिये आबूरोड स्टेशन पहुंचे थे। साबरमती-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन में भीड़ में चढ़ते समय ट्रेन के रवाना होने पर अपनी पांच साल की बच्ची मोनिका को बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठे और बच्ची समेत ट्रेन से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायल पिता-पुत्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों भीमाराव और उसकी पुत्री मोनिका को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment