राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नई दिल्ली में एक श्रमिक की कथित मौत पर दिल्ली के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नई दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के बेसमेंट में करंट लगने से एक श्रमिक की कथित मौत पर दिल्ली के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने चार सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। नोटिस में अस्पताल की नई इमारत के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण की स्थिति के बारे में भी पूछा गया है।
आयोग ने इस मामले में मीडिया की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दो जुलाई को दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में काम करते हुए करंट लगने से 18 वर्ष के एक लडके की मौत हो गई थी। यह भी कहा गया है कि हाल के समय में दिल्ली में करंट लगने से यह तीसरी मौत है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment