मोदी ने एसओसी में भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए भाषिणी को साझा करने की वकालत की
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के साथ भारत के एआई-आधारित भाषा मंच ‘भाषिणी' को साझा करने की वकालत की। प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ के एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही।
मोदी ने कहा, “हमें एससीओ के भीतर भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के एआई-आधारित भाषा मंच ‘भाषिणी' को सभी के साथ साझा करने में खुशी होगी। यह समावेशी विकास के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के एक उदाहरण के रूप में काम कर सकता है।” फिलहाल, मंदारिन और रूसी एससीओ की आधिकारिक भाषाएं हैं। भारत समूह की आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी को भी शामिल करने की वकालत कर रहा है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment