राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर वर्चस्व का मामला निर्वाचन आयोग पहुंचा
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के नेता अजित पवार ने सत्ता संघर्ष के बीच निर्वाचन आयोग में पार्टी और उसके चुनाव चिन्ह को लेकर याचिका दायर की है। श्री अजित पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से दो दिन पहले 30 जून को निर्वाचन आयोग को इस बारे में एक पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार, बाद में एनसीपी के 40 सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने मिलकर अजित पवार को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए शपथ पत्र दायर किये।
इस बीच, एनसीपी के शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने 3 जुलाई को निर्वाचन आयोग को ई-मेल कर इस बारे में अपना विरोध दर्ज कराया है। श्री पाटिल ने निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर पार्टी के 9 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। हाल ही में अजित पवार सहित नौ विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये हैं। सूत्रों ने बताया है कि आयोग कानूनी प्रावधानों के अनुसार जरूरी कार्यवाही करेगा।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment