मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, मल्लापुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, मल्लापुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहीं- कहीं तेज से अधिक तेज वर्षा होने का अनुमान लगाया है। कल राज्य के ज्यादातर भागों में तेज वर्षा हुई जिसके कारण कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और सम्पत्ति तथा फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
ग्यारह जिलों में अधिकारियों ने तेज बारिश को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश की घोषणा की है। मल्लापुरम जिला प्रशासन ने तटीय क्षेत्र पोनानी तालुक में छुट्टी की घोषणा की है। यहां समुद्र में तूफान आने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इन जिलों में आज के लिए निर्धारित परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं लेकिन कोट्टायम स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आज केरल और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment