ब्रेकिंग न्यूज़

   कभी भी अपनी मातृभाषा और मातृभूमि को नहीं भूलना चाहिए: मुर्मू

 नागपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को परिवार और समाज में मातृभाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया और कहा कि लोगों को अपनी मातृभाषा और मातृभूमि को कभी नहीं भूलना चाहिए। मुर्मू नागपुर में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ''हम पहले भारतीय हैं, चाहे हम अपने देश में रहें या इसके बाहर।'' रामायण का उदाहरण देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लगता है कि 'मातृभूमि', 'मातृभाषा' और 'मां' सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा, "नयी पीढ़ी देश-विदेश में आधुनिक शिक्षा प्राप्त करके अच्छा काम कर रही है। अपनी जन्मभूमि से दूर होने के बावजूद वे अपनी स्थानीय भाषा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं, जो बहुत अच्छी बात है।''  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english