स्वर्गीय पत्नी से ऐसा प्यार.....
-गृहप्रवेश में ऐसे किया याद....
हुबली। श्रीनिवास गुप्ता की उम्र है 57 साल। मूल रूप से भावनगर के रहने वाले श्री गुप्ता कर्नाटक के एक बिजनेसमैन हैं। 8 अगस्त को अपने नए घर के गृहप्रवेश के मौके पर जब श्रीनिवास ने अपनी पत्नी माधवी के साथ मेहमानों का स्वागत किया तो सभी हैरान रह गए। लोगों को वहां सोफे पर बैठी हुई उनकी पत्नी माधवी नजर आई, जिनकी तीन साल पहले एक कार हादसे में मौत हो गई थी।
माधवी सोफे पर अपनी चिरपरिचित मुस्कुराहट के साथ पिंक सिल्क की साड़ी और सोने के गहनों से सजी -धजी बैठी थीं। जिसे देखने के बाद लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे, कि उनकी मौत हो चुकी है। दरअसल यह उनकी एक सजीव प्रतिमा थी। साल 2017 में श्रीनिवास अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का एक ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी माधवी की मौत हो गई। पत्नी के जाने के बाद श्रीनिवास उन्हें बहुत याद कर रहे थे। आखिरकार श्रीनिवास ने पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने का फैसला लिया। उन्होंने पत्नी की एक ऐसी सजीव मूर्ति बनवाई, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। मशहूर आर्किटेक्ट रंगनान्नवर ने करीब एक साल में माधवी की हूबहू तस्वीर वैक्स मूर्ति में उकेर दी।
श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि माधुवी की अंतिम इच्छा भावनगर में मकान बनाने की थी। उसने अपने घर को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली थी और 3 डी स्कैच भी बना लिया था, लेकिन हादसे में उनका साथ छूट गया। नए घर में हम उसके बिना कैसे प्रवेश करते। आखिरकार हमने उनकी एक मूर्ति बनाने का फैसला लिया। आर्किटेक्ट रंगनान्नवर ने वैक्स की मूर्ति बना दी, जो एकदम स्वभाविक लग रही है। श्रीनिवास गुप्ता कहते हैं-मूर्ति जब बनकर तैयार हुई तो वे खुद उसे देखकर आश्चर्य में पड़ गए।
8 अगस्त को जब उनके नए मकान का गृह प्रवेश था तो श्रीनिवास की दोनों बेटियों ने माधवी को मूर्ति को उनकी फेवरिट गुलाबी साड़ी और गहनों से सजा दिया। इसके बाद मूर्ति को सोफे पर बिठाकर खुद श्रीनिवास भी बगल में बैठ गए। इसतरह उन्होंने पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी की और गृहप्रवेश पर उनकी कमी भी पूरी कर ली।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment