मोहन यादव मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री
राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री मंत्री पद की शपथ ली.
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में समारोह सिर्फ 10 मिनट का रहा। मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री मंत्री पद की शपथ ली.। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुआ जहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा शासित राज्यों के अन्य नेता शामिल रहे.








.jpg)

Leave A Comment