चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2021 की शुरुआत में संभव
नई दिल्ली। अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2021 की शुरुआत में किया जा सकता है। चंद्रयान-3 भी चंद्रयान-2 की तरह ही होगा, उसमें लैंडर और रोवर शामिल होंगे लेकिन आर्बिटर नहीं होगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि भारत के सबसे पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारियां भी चल रही हैं। कोविड महामारी के कारण गगनयान मिशन में कुछ बाधाएं आईं, लेकिन इस मिशन को 2022 की समय सीमा तक पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
----
Leave A Comment