कुछ यात्री रेलगाडिय़ों की सेवाएं आज से शुरु हुईं
चेन्नई। तमिलनाडु में लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद कुछ यात्री रेलगाडिय़ों की सेवाएं आज से शुरु हो गई हैं। पहली रेलगाड़ी सुबह सात बजे मदुरई से रवाना हुई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को ट्रेन में बैठने की अनुमति दी गई।
सभी डिब्बों को अच्छी तरह से सेनेटाईज किया गया। रेलगाड़ी में विभिन्न जगहों पर सेनेटाईजर के कंटेनर उपलब्ध कराए गए। यात्रियों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी और हाथ धोने को कहा गया है। अनलॉक प्रक्रिया के चौथे चरण के हिस्से के रूप में तमिलनाडु में चार यात्री रेलगाडिय़ां शुरू की गई हैं। दो और रेल सेवाएं कराईकुडी-चेन्नई और तूतीकोरिन-चेन्नई के बीच शुरु की जा रही है। एक अतिरिक्त रात्रिकालीन सेवा मदुरै से चेन्नई के बीच आज रात से शुरू होगी।
Leave A Comment