संजय राउत शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त
मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवसेना ने बताया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment