मध्य रेलवे मुंबई में 1 अक्तूबर से 8 और लोकल रेलगाडिय़ां चलाएगा
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मध्य रेलवे, मुंबई में पहली अक्तूबर से 8 और लोकल रेलगाडिय़ां चलाएगा। श्री गोयल ने ट्वीट कर बताया कि इन 8 लोकल रेलगाडिय़ों में से दो महिलाओं के लिए होंगी।
रेलमंत्री ने बताया कि इस कदम से सुरक्षित दूरी अपनाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुविधा होगी। मध्य रेलवे फिलहाल रोज़ाना 423 रेलगाडियां चला रहा है, 8 और नई रेलगाडिय़ां चलने से इनकी संख्या 431 हो जाएगी। रेलवे ने सभी यात्रियों को रेलगाड़ी पर चढऩे-उतरने और यात्रा के दौरान सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment