भारत का लक्ष्य 2030 तक 2 करोड़ 60 लाख हेक्टेयर भूमि का वनीकरण करना है
नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2030 तक 2 करोड़ 60 लाख हेक्टेयर भूमि का वनीकरण करना है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।
जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री जावडेकर ने कहा कि भारत की संस्कृति न केवल प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण की है बल्कि प्रकृति के साथ समरसता से जीने की भी है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण यह तथ्य उभरकर आया है कि प्राकृतिक संसाधनों का अनियमित दोहन और उपभोग से उस व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है जो मानव जीवन को बल देती है।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment