देश में अब तक कोविड-19 के लगभग 8 करोड़ परीक्षण किए गए
नई दिल्ली। देश ने कोविड जांच मामलों में नई ऊंचाई हासिल की है। अब तक आठ करोड 11 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। प्रतिदिन जांच के आंकडों में भारत अन्य देशों से अग्रणी हो रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 11 लाख कोविड नमूनों की जांच की गई है। केन्द्र सरकार और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर सुसंगठित तरीके से जांच की सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। भारत में जांच की क्षमता प्रतिदिन 15 लाख के आसपास पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आइडेंटिफिकेशन, प्राम्प्ट आइसोलेशन और इफेक्टिव ट्रीटमेंट से कोविड जांच बढ़ रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि मृत्यु दर में काफी कमी आई है।
इस वर्ष जनवरी माह में पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की शुरूआत की गई। देश में कोविड नमूनों की जांच के लिए आठ हजार 83 जांच प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं, जिसमें से 103 सरकारी और 780 निजी हैं। दो महीनों के दौरान प्रति दस लाख की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और अब यह 50 हजार प्रति दस लाख जनसंख्या तक पहुंच गई है। जांच सुविधा बढाने से राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों द्वारा जांच में प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। 23 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक जांच की जा रही है। जांच बढऩे के बावजूद संक्रमण दर में कमी आई है और यह आठ दशमलव दो प्रतिशत के आसपास है। बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, झारखण्ड और तेलंगाना उन राज्यों में शामिल हैं, जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम है।
Leave A Comment