उम्र 1 साल 9 महीने और बनाए 5 रिकॉर्ड!
हैदराबाद। बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत अधिक होती है, लेकिन हैदराबाद का एक बच्चे ने तो 1 साल 9 महीने में ही कमाल कर दिया है। अपनी अनोखी याददाश्त की बतौलत इस बच्चे ने 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और ये ऐसे वैसे रिकॉर्ड नहीं हैं बल्कि बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' , इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' , तेलुगु बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और दो अन्य नेशनल रिकॉर्ड्स' हैं।
एक साल नौ महीने के आदिथ विश्नाथ गौरीशेट्टी ने तेज दिमाग के बल पर दुनिया भर में अपना नाम कर लिया है। एक दिन जब आदिथ की मां ने उनसे कुछ सवाल किए तो आदिथ ने उसका बिल्कुल सही जवाब दे दिया। इसके बाद आदिथ के माता पिता उसे कई अलग अलग तरह की जानकारी देने लगे। इसमें रंगों, जानवरों के नाम, झंडे, फलों, आकृतियों और इलेक्ट्रॉनिक घरेलू उपकरणों की जानकारी शामिल थीं। देखते ही देखते आदिथ को सब याद हो गया।
आदिथ की मां स्नेहित के अनुसार आदिथ को अब लोग उसके नाम से जानते हैं। उसे अब केवल स्थानीय लोग ही नहीं दूर दराज के लोग भी पहचानने लगे हैं। जब उनकी उम्र के बच्चे नर्सरी क्लास में राइम सीखने में व्यस्त या लोरी सुन रहे हैं, तो आदिथ रंगों, जानवरों, झंडे, फलों, आकृतियों और इलेक्ट्रॉनिक घरेलू उपकरणों की विविध छवियों की पहचान कर सकता है। स्नेहिता ने कहा कि आदित देवताओं, कार के लोगो, रंगों, इंग्लिश एल्फाबेट्स, घरेलू जानवरों, जंगली जानवरों, शरीर के अंगों, झंडों, फलों, घरेलू उपकरणों को पहचानने में सक्षम है। उन्होंने एक वाकिये के बारे में बात करते हुए कहा कि आदित सिर्फ एक बार ही कुछ देखकर उसे याद रखता है। स्नेहिता ने कहा कि एक बार उन्होंने आदित को भारत का झंडा दिखाया था। इसके बाद टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के दौरान उसने भारत के झंडे को देखकर सैल्यूट किया। इस वाकिये के बाद हमें लगा कि आदित के पास खास क्वालिटी है। इसके बाद आदित को हमने अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय झंड़ों के बारे में बताया और हमने देखा कि वह हमेशा के लिए सब याद रखता है।
----
Leave A Comment