प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में सौ रूपये का स्मारक सिक्का जारी किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल समारोह में राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उनके सम्मान में सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक विजया राजे सिंधिया ग्वालियर की राजमाता के नाम से विख्यात थीं। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया का जीवन और उनके कार्य निर्धनों से जुड़े हुए थे और उनका जीवन जन सेवा लगा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमाता उन व्यक्तित्वों में से एक थीं जिन्होंने पिछली सदी में भारत को दिशा दी और भारतीय राजनीति के हर महत्वपूर्ण दौर को देखा। श्री मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन राष्ट्र के निर्माण में समर्पित किया और भावी पीढ़ी की समृद्धि के लिए अपनी खुशियों को त्याग दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति प्रेम और लोकतंत्र के लिए आदर्श है देश में प्रगतिशील सुधारों और विकास को दोहराते हुए श्री मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया इन सकारात्मक परिवर्तनों को देखकर खुश हुई होंगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और राजमाता सिंधिया के परिवार के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।
Leave A Comment