गोलीकांड के विरोध में गुस्साये लोगों ने फूंकी गाडिय़ां, डीएम और एसपी हटाए गए
मुंगेर। बिहार के मुंगेर में बीते दिनों मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में हुई मौत के मामले में लोगों के रोष को देखते हुए यहां के डीएम और एसपी दोनों हटा दिए गए हंै।
इससे पहले आज सुबह गुस्साए लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान भीड़ ने कई गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया। थाने पर पथराव भी किया गया है। प्रदर्शनकारी 26 अक्टूबर को फायरिंग में एक शख्स की मौत का विरोध कर रहे थे।
मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गोलीबारी में 20 साल की उम्र के एक युवक की मौत का आरोप लगाया। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया था।
इस मामले में मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने अपने एक बयान में कहा था कि वह भीड़ के बीच से किसी के द्वारा चलाई गई गोली से मारा गया था।
वहीं एसपी लिपि सिंह ने अपने बयान में कहा था कि , कुछ असामाजिक तत्वों ने दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पथराव किया, जिसमें 20 जवान घायल हो गए। भीड़ की तरफ से भी गोलीबारी की गई जिसमें दुर्भाग्य से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Leave A Comment