बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 20 घायल
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसा उन्नाव के सिरधारपुर गांव के पास रात में हुआ। दिल्ली से 82 यात्रियों को लेकर आ रही एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को लेकर बस बहराइच जा रही थी। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Leave A Comment