ब्रेकिंग न्यूज़

 यूरेनियम खनन की दो नई परियोजनाएं मंजूरी के चरण में: जितेंद्र सिंह

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) राजस्थान के सीकर जिले के रोहिल और छत्तीसगढ़ के जाजवाल में 2,500 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला यूरेनियम खनन और प्रसंस्करण संयंत्र लगाने जा रहा है। सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ये खनन परियोजनाएं वैधानिक मंजूरियां प्राप्त करने के अलग-अलग चरणों में हैं। उन्होंने कहा, ''यूसीआईएल, जो परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और जिसे देश में यूरेनियम अयस्क के खनन और प्रसंस्करण का काम सौंपा गया है, उसने यूरेनियम खनन की देशज क्षमता को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।'' मंत्री ने कहा कि यूसीआईएल ने 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण के अनुरूप नई यूरेनियम खनन परियोजना शुरू करने की योजना बनाई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english