लोको पायलट और गार्ड्स के किलोमीटर भत्ते में हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली । रेल मंत्रालय ने लोको पायलट, गार्ड समेत रनिंग स्टाफ को दिए जाने वाले किलोमीटर भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। यह नया भत्ता 1 जनवरी 2024 से ही माना जाएगा। इससे हजारों रेलवे कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रेलवे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद यात्रा से जुड़े भत्तों की गणना दोबारा करने का प्रावधान है। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन की लंबे समय से चल रही मांग के बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।
रेलवे के लोको रनिंग स्टाफ और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ दोनों के लिए किलोमीट्राज अलाउंस और अलाउंस इन ल्यू ऑफ किलोमीट्राज की दरें बढ़ाई गई हैं। प्रति किलोमीटर और 160 किलोमीटर की यात्रा पर मिलने वाला भत्ता अब ज्यादा हो गया है। बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
लोको रनिंग स्टाफ के नए रेट
मेल लोको पायलट: अब 100 किलोमीटर पर 606 रुपये और 160 किलोमीटर पर 969 रुपये मिलेंगे।
पैसेंजर लोको पायलट या सीनियर मोटरमैन: 100 किमी पर 600 रुपये, 160 किमी पर 960 रुपये।
गुड्स लोको पायलट: 100 किमी पर 594 रुपये, 160 किमी पर 951 रुपये।
शंटिंग लोको पायलट ग्रेड-1: 100 किमी पर 461 रुपये, 160 किमी पर 737 रुपये।
सेकंड फायरमैन: 100 किमी पर 362 रुपये, 160 किमी पर 579 रुपये।
ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के नए रेट
मेल एक्सप्रेस गार्ड: 100 किमी पर 549 रुपये, 160 किमी पर 878 रुपये।
सीनियर पैसेंजर गार्ड: 100 किमी पर 543 रुपये, 160 किमी पर 869 रुपये।
गुड्स गार्ड: 100 किमी पर 537 रुपये, 160 किमी पर 859 रुपये।
असिस्टेंट गार्ड या ब्रेकसमैन: 100 किमी पर 305 रुपये, 160 किमी पर 488 रुपये।
शंटिंग वाले स्टाफ के लिए अलग और थोड़े कम रेट रखे गए हैं क्योंकि उनकी ड्यूटी छोटी दूरी की होती है। रनिंग स्टाफ की ड्यूटी में लंबे-लंबे घंटे ट्रैक पर बिताने पड़ते हैं। रोजाना सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। महंगाई और बढ़ते खर्च को देखते हुए यह बढ़ोतरी उन्हें थोड़ी राहत देगी।

.jpg)








Leave A Comment