कारोबारी को नौकरानी ने मिलने के लिए बुलाया...! फिर जंगल ले जाकर सिर में गोली मारी...! कपड़े उतारकर लाश खाई में फेंकी...!
कारोबारी की हत्याकांड का खुलासा, हिरासत में आरोपी पति-पत्नी
इंदौर। टायर कारोबारी की जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर कपड़े उतारकर शव को खाई में फेंक दिया गया। हत्या के पीछे का कारण नौकरानी से अवैध संबंध बताया जा रहा है।
एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी नौकरानी और उसके आरोपी पति ने कारोबारी को मिलने के लिए बुलाया था। फिर उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए, जहां सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के गले में रस्सी बांधकर डेढ़ सौ मीटर घसीटकर खाई में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दंपती को हिरासत में लिया है।
एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार इंदौर के कैलाशपुरी बंगाली कॉलोनी स्थित घर से अशोक कुमार वर्मा (53) तीन दिन पहले दुकान के लिए निकले थे। वह घर से बैग में रुपए भर कर निकले थे। परिवार वालों को बताया था कि वे प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं। इसके बाद उनका पता नहीं चला। परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सिमरोल के जंगल की खाई में शव पड़े होने की सूचना दी। शिनाख्त की गई तो व्यापारी अशोक वर्मा का नाम सामने आया। शव देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि वह 2 से 3 दिन पुराना है। शव से डेढ़ सौ मीटर दूर व्यापारी के कपड़े मिले है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो देवास नाका के पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कारोबारी अपनी कार पार्किंग करते दिखे। इसके बाद वह महिला आरोपी ब्रजेश (28) और उसके पति आरोपी राजकुमार (30) के साथ बाइक से जाते दिखे। पुलिस ने इस फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी ब्रजेश को पकड़ा। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की।
एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी राजकुमार ने बताया कि 2015 में उसने अशोक की दुकान पर नौकरी की थी। इस दौरान उसकी पत्नी आरोपी ब्रजेश कारोबारी के घर पर काम करती थी। इस दौरान दोनों में संबंध बन गए। जब इसकी जानकारी आरोपी राजकुमार को लगी तो उसने नौकरी छोड़ दी और पत्नी को लेकर सागर चला गया।
इधर, कारोबारी अशोक मोबाइल पर आरोपी महिला ब्रजेश के संपर्क में था। लॉकडाउन के बाद जब आरोपी राजकुमार अपनी पत्नी के साथ वापस लौटा तो अशोक दोबारा आरोपी महिला ब्रजेश पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसकी जानकारी आरोपी महिला ब्रजेश ने अपने पति आरोपी राजकुमार को दी। फिर दोनों ने अशोक को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला ब्रजेश ने अपने पति के काम के लिए कुछ रुपए की बात अशोक से की थी। अशोक को कारोबार की बात कहकर बुलाया और जगह दिखाने ले गए थे। व्यापारी अशोक के लापता होने पर दुकान के कर्मचारी मांगीलाल ने जब उनके दोनों नंबर पर कॉल किया, तो दोनों बंद आए। मांगीलाल ने इसके बाद व्यापारी अशोक की पत्नी मीना को मामले की जानकारी दी। अशोक की दो बेटियां हैं, जबकि बेटा सुमित अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को बेटी निशा ने लसूडिय़ा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वह घर से रुपए लेकर किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने निकले थे। इसके बाद से उनके पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस इन रुपयों को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
--


.jpeg)

.jpg)



.jpg)

Leave A Comment