पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े पति-पत्नी को फरसे से काटकर मार डाला...!
वैशाली। वैशाली में जमीन विवाद में पति-पत्नी की तेज धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दो पड़ोसियों में हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक पक्ष ने पति-पत्नी को धारदार हथियार (फरसा) से काटकर मार डाला। महिला 5 माह की गर्भवती थी। घटना जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर में शनिवार सुबह हुई। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में शशि विश्वकर्मा (35) और संगीता देवी (32) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों में एक साल पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। यह विवाद आज इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार से हमले किए गए। इस घटना में शशि और उसकी पत्नी संगीता की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का 4 वर्षीय पुत्र लकी कुमार और 3 वर्षीय पुत्र वीर कुमार है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजन संजय ठाकुर के मुताबिक शशि विश्वकर्मा नवरात्रि के मौके पर घर पर पूजा कर रहा था। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुसे और उसे खींच कर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। वहीं, पति को बचाने आई शशि की पत्नी संगीता देवी को भी लोगों ने धारदार हथियार से वार करके मार डाला। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में दंपती की हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।



.jpg)




.jpg)

Leave A Comment