हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, इन आसान वास्तु टिप्स से बदल सकते हैं जिंदगी
--बालोद से प्रकाश उपाध्याय
व्यक्ति की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। लेकिन जीवन में ऐसा भी समय आ जाता है जब व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत के बाद भी जातक को असफलता हाथ लगती है। लेकिन इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार धन आगमन में बाधाएं वास्तु दोष भी डालता है। ऐसे में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स-
1. सही दिशा में रखें तिजोरी- वास्तु के अनुसार, तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा में ही रखें और उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुलता हो। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन आगमन होता है।
2. घर में रंगों का महत्व- वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर सही रंगों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कई बार सही रंगों का घर में इस्तेमाल न करने पर जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, कमरे की पूर्व दिशा में सफेद रंग, पश्चिम में नीला, उत्तर में हरा और दक्षिण दिशा में लाल रंग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
3. घर को रखें साफ-सुथरा- घर में गंदगी रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। कहते हैं कि जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे में घरों में बरकत नहीं जाती है। इसलिए जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में साफ-सफाई करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
Leave A Comment