खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में मुंबई की जुड़वां बहनों ने तैराकी में चार पदक जीते
कटक। ओडिशा में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में मुम्बई विश्वविद्यालय की जुड़वां बहनों ज्योति और आरती ने चार पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में तैराकी स्पर्धा के पहले दिन दोनों बहनों ने दो सौ मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक मुकाबले में दो पदकों पर कब्जा किया।
ज्योति ने इस मुकाबले में स्वर्ण और आरती ने कांस्य पदक जीता। दोनों बहनों ने मुम्बई विश्वविद्यालय को चार गुणा दो सौ मीटर फ्री स्टाइल रिले स्पर्धा में भी कांस्य पदक दिलाने में मदद की। इस बीच, खेलों के चौथे दिन गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर छह स्वर्ण समेत 11 पदकों के साथ पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान पर रहा। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने पांच स्वर्ण समेत 16 पदक जीतकर अमृतसर को कड़ी टक्कर दी। वहीं कर्नाटक का जैन विश्वविद्यालय चार स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
Leave A Comment