ब्रेकिंग न्यूज़

डेमोक्रेट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया: ट्रंप

वाशिंगटन. अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की निर्णायक बढ़त के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई देते हुए कहा है कि ''उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।'' ट्रंप ने 'सीबीएस न्यूज' से फोन पर बातचीत में कहा, ''मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं, और मैं अपने देश की भलाई के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा रखता हूं।'' उन्होंने कहा कि वह ''खुद चुनावी मैदान में नहीं थे और इस बारे में कुछ किया नहीं जा सकता था।''
 ट्रंप ने कहा, ''अगर मैं खुद चुनाव लड़ रहा होता, तो हम जरूर जीतते।''
 राष्ट्रपति ने विरोधी दल के साथ काम करने की अपनी योजना पर कहा, ''मैं कई डेमोक्रेट्स को जानता हूं। मेरे पास पूर्ण वीटो है, और मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर काम करेंगे।'' ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर 'वीटो' लिखे हुए लाल रंग के एमएजीए जैसी बेसबॉल टोपी की एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि वे मेरे साथ काम करना चाहेंगे। वरना मैं हर चीज पर वीटो लगा दूंगा, और वे ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे।'' डेमोक्रेट्स ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो में सीनेट की सीट पर जीत हासिल की। ये वे राज्य हैं जहां ट्रंप ने खुद जमकर चुनाव प्रचार किया था और मतदाताओं से यह मानकर वोट देने की अपील की थी कि वे खुद मैदान में हैं। 'फॉक्स न्यूज' से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मतदाता ''उम्मीदवारों को पसंद नहीं कर रहे थे।''
 उन्होंने कहा, ''डेमोक्रेट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वे मजबूती से लड़े और काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।'' उन्होंने यह भी कहा कि वह कई मुद्दों पर डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
 इससे पहले ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की हार की वजह खुद का चुनावी मैदान में न होना बताया।
 उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट कर कहा था, ''अगर मैं मैदान में होता, तो हम बंपर बहुमत से जीत हासिल करते।'' मंगलवार रात चुनाव नतीजे आने के दौरान 'द न्यू यॉर्क टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ''मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।'' उन्होंने यह भी दोहराया कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english